देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने बुधवार 20 मई 2026 को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के समस्त सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के कार्यालय भी बुधवार को बंद रहेंगे।

विभाग ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। सरकार द्वारा जारी शोक अवधि 19 मई से 21 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

