उत्तराखंड।आज 19 मई 2026 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया। उन्होंने सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
भुवन चंद खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा चेहरा रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। वह अपनी सादगी, अनुशासन और साफ-सुथरी राजनीति के लिए जाने जाते थे।
शोक की लहर
उनके निधन से उत्तराखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। वह वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी के पिता थे।
कौन थे बी.सी. खंडूरी
सैन्य से राजनीति तक: भारतीय सेना के सम्मानित अधिकारी रहे। सेना से रिटायर होकर राजनीति में आए।मुख्यमंत्री दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। 2007 में पहली बार और 2011 में दूसरी बार शपथ ली थी।
छवि सादगी, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में सड़क व आधारभूत संरचनाओं के विस्तार पर जोर दिया। उत्तराखंड आंदोलन 1994 में लोकसभा में उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर बेहद आक्रामक भाषण दिया था।
