हरिद्वार: केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में कथित वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी का बड़ा मामला हरिद्वार में सामने आया है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की जांच में संदिग्ध पाए गए जिले के 19 स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं।

 

यह मामला वर्ष 2021-22 और 2022-23 की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से जुड़ा है। आरोप है कि संबंधित संस्थानों ने छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय अनियमितता करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग और गबन किया।

 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत की शिकायत के अनुसार, भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 21 मार्च 2025 को उत्तराखंड शासन को पत्र भेजकर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संदिग्ध पाए गए संस्थानों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार ने उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जांच समितियां गठित कीं।

 

जून 2025 में जांच समितियों ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। रिपोर्ट में कई संस्थानों में छात्रवृत्ति वितरण में वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी और सरकारी धन के गबन के प्रथम दृष्टया प्रमाण मिलने की बात कही गई। इसी आधार पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।

 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामला करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच के लिए सीओ सदर एस.पी. बलूनी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इन 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा:

 

गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल, सहदेवपुर

 

एम.जी. पब्लिक स्कूल, अहमदपुर ग्रांट

 

ए.एस.एन. इंटर कॉलेज, धीरवाली, ज्वालापुर

 

सैनी प्राइवेट आईटीआई, बहादराबाद

 

जय भारती प्राइवेट आईटीआई, धनपुरा

 

एसबीएन प्राइवेट आईटीआई, टिक्कमपुर

 

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मुस्तफाबाद

 

विश्व भारती पब्लिक स्कूल, गाडोवाली

 

मदरसा नूर-ए-हसन, हरिद्वार

 

जय भारत पीएस, बिन्दुखड़क

 

हन्नू आईटीआई, भगवानपुर

 

रेडियंस एकेडमी, लक्सर

 

रामतीर्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुड़की

 

रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुहाना

 

महर्षि दयानंद प्राइवेट आईटीआई, धनौरी

 

संस्कृति पब्लिक स्कूल, रुड़की

 

फोनिक्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड बिजनेस, रुड़की

 

एसडीपीसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रुड़की

 

ओम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, बढ़ेड़ी राजपूताना, रुड़की

 

 

Spread the love
error: Content is protected !!