देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी दून में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के चलते देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को रविवार से यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

यातायात पुलिस की ओर से जारी प्लान के अनुसार यह व्यवस्था मंगलवार को प्रस्तावित कार्यक्रम तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए केवल निर्धारित डायवर्ट रूट का ही प्रयोग करें और यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी अवश्य लें।

गणेशपुर में मरम्मत कार्य, तत्काल प्रभाव से मार्ग बंद

गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के चलते एक्सप्रेस-वे को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ये रहेंगे डायवर्ट रूट

▶ देहरादून से सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड होते हुए धर्मावाला चौक और बेहट के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगे।

वैकल्पिक रूप से रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए हरिद्वार मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।

▶ देहरादून से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक, शाकुंभरी देवी होते हुए छुटमलपुर पहुंचेंगे।

▶ दिल्ली/सहारनपुर/रुड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन

छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, बल्लूपुर चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी भारी वाहन भी इन्हीं डायवर्ट रूटों का पालन करेंगे।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक जाम की स्थिति से बचने के लिए तय मार्गों का ही उपयोग करें।

Spread the love
error: Content is protected !!