दूसरे अभ्यर्थी की जगह UTET परीक्षा दे रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कोटद्वार। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक युवक को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम की तत्परता से परीक्षा में प्रतिरूपण का मामला सामने आया।

29 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती इंटर कॉलेज, कलाबड़, कोटद्वार में आयोजित UTET परीक्षा में एक व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। सूचना पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे और जांच शुरू की।

 

जांच में पता चला कि काशीपुर, ऊधमसिंहनगर निवासी विशाल कुमार के स्थान पर बिजनौर निवासी हिमांशु चौहान परीक्षा दे रहा था। पूछताछ और आवश्यक सत्यापन के बाद आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने हिमांशु चौहान (31) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य चंदन सिंह की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 237/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 340(2) और 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

हिमांशु चौहान, निवासी नगीना देहात, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 31 वर्ष।

Spread the love
error: Content is protected !!