देहरादून। सुभाषनगर स्थित हुंडई कार के सर्विस सेंटर में गुरुवार की सुबह 5.30 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग से ऊंची लपटें उठ रही थीं। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग से सर्विस सेंटर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।

 

शोरूम और सर्विस सेंटर परिसर में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद होने के कारण आग के कारण नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो सका है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय परिसर में कोई कर्मचारी मौजूद था या नहीं और आग में किसी के हताहत होने की स्थिति के संबंध में भी विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Spread the love
error: Content is protected !!