देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी को देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यशराज सिंह निवासी जमशेदपुर, झारखंड के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 13 फरवरी 2026 को सिल्वर सिटी, राजपुर रोड स्थित जिम के बाहर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में झारखंड के कई आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि छह अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। सभी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यशराज सिंह ने अपने साथियों विशाल सिंह, आकाश प्रसाद, अंकित वर्मा और जितेंद्र साहू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने इससे पहले दिल्ली और नोएडा में भी विक्रम शर्मा को मारने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद देहरादून में हत्या की योजना बनाई गई।

पुलिस के मुताबिक अंकित वर्मा ने कई बार देहरादून आकर विक्रम शर्मा की रेकी की और उसकी दिनचर्या की जानकारी जुटाई। जिम आने-जाने के दौरान हत्या की योजना बनाई गई। घटना में इस्तेमाल वाहन और आरोपियों के आने-जाने तथा ठहरने का खर्च भी यशराज सिंह द्वारा यूपीआई के माध्यम से किया गया था।

घटना के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। 12 मई 2026 को वह अपने पिता के केस के संबंध में वकीलों से मिलने हरिद्वार और फिर सहारनपुर पहुंचा, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

यशराज सिंह पुत्र राजकुमार सिंह

निवासी – बागबेड़ा, जमशेदपुर, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखंड

उम्र – 23 वर्ष

 

पुलिस टीम:

निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला

उप निरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट, एसटीएफ

एएसआई हितेश कुमार, एसटीएफ

हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह

हेड कांस्टेबल किरण कुमार

कांस्टेबल देवेंद्र कुमार

Spread the love
error: Content is protected !!