देहरादून।कैंट थाना क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के रैकेट का दून पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। मुख्य आरोपी पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है।

 

SSP को मिली थी गोपनीय सूचना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली थी कि किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक स्कूल के पीछे देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर AHTU और कैंट पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम छापेमारी की।

 

स्कूल के पीछे मिला अड्डा

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक कमरे में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने तुरंत तीनों महिलाओं को रेस्क्यू कर लिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक स्विफ्ट कार संख्या UK 07 FB 5211बरामद हुई, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है।

 

नौकरी के बहाने बुलाता था लड़कियां

पूछताछ में मुख्य आरोपी आशीष कुमार पाण्डे ने खुलासा किया कि वह बाहरी राज्यों की गरीब और बेरोजगार महिलाओं को देहरादून में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाता था। यहां लाकर उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर जबरन देह व्यापार में धकेल देता था। ग्राहक भी वही तलाशता था।

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे, निवासी प्लाट नंबर 84, गुरु जम्भेश्वर नगर, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान

2. जंग बहादुर पुत्र खड़ग सिंह, निवासी डी-22 नारायण सिंह सर्किल, जनता कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान

 

पुलिस के मुताबिक आशीष कुमार पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से यही धंधा शुरू कर दिया।

 

मुकदमा दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6/7* के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं के बयान दर्ज कर उन्हें महिला संरक्षण गृह भेजा जा रहा है।

 

SSP का बयान

SSP देहरादून ने कहा, “देवभूमि में इस तरह के धंधे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऑपरेशन प्रहार के तहत मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।”

 

पुलिस टीम:कार्रवाई में AHTU प्रभारी और कैंट थाना पुलिस शामिल रही।

 

आगे की जांच:पुलिस जब्त स्विफ्ट कार के मालिक और आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है। नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है।

Spread the love
error: Content is protected !!