जंतर-मंतर जाने की कोशिश में प्रदर्शनकारी, 600 हिरासत में:ध्रुव राठी को घर से ले गई पुलिस; दिल्ली में 38 हजार जवान तैनात, सड़कों पर कीलें लगाईं

पुलिस जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है।

 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 600 समर्थकों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया।

 

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 38 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। सड़कों पर कीलें भी लगाई गई हैं।

 

दिल्ली से सटे बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा सहित अन्य जगहों पर वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच गए हैं।

 

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

Spread the love
error: Content is protected !!