रामनगर– शासन के निर्देशानुसार डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना था। इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी कार्यक्रम में जिलाधिकारी नैनीताल, विभिन्न विभागों के लोक सेवक और बड़ी संख्या में आम जनता की उपस्थिति प्रस्तावित थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करना था।

डिग्री कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी और लोक सेवक के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही,,, 03 हिरासत में,,।

घटना का विवरण:-

कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवकों – 1. मो. सानिब, 2. मो. अनस और 3. कपिल बिष्ट द्वारा पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा रही थी। इस बातचीत के दौरान इन युवकों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई कि कल सुबह 10:30 बजे इकट्ठा होकर ज्ञापन देंगे, और कार्रवाई न होने पर प्रिंसिपल के ऊपर तेल डालकर आग लगा देंगे।

पुलिस की कार्यवाही:-

इन तीनों व्यक्तियों का यह कृत्य एक लोक सेवक को उसके पदीय कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने, उनमें भय पैदा करने और उन्हें गंभीर क्षति पहुँचाने की धमकी देने की श्रेणी में आता है। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एक गंभीर दंडनीय अपराध है।

इस मामले का तत्काल प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार द्वारा संज्ञान लेते हुए कोतवाली रामनगर पर एफआईआर नं. 319/2026, धारा 224, 351(1) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नामजद अभियुक्तगण:-

1. अनस पुत्र जुल्फकार सिद्दीकी, निवासी – शक्तिनगर पुछरी, रामनगर, उम्र – 21 वर्ष।

2. कल्पित बिष्ट पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट, निवासी – किशनपुर छोई, रामनगर, उम्र – 26 वर्ष।

3. सानिब सिद्दीकी पुत्र अजीम, निवासी – टांडा, रामनगर, उम्र – 24 वर्ष।

 

पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और इस प्रकार की धमकियां देने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Spread the love
error: Content is protected !!