विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को 10.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को चेकिंग के दौरान कुरैशी मोहल्ला गली से जैतून (49) पत्नी स्वर्गीय इस्लाम, निवासी कुरैशी मोहल्ला, बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

 

बरामदगी के आधार पर सहसपुर थाने में मुकदमा संख्या 226/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक जैतून के खिलाफ इससे पहले भी सहसपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 12/2025 में धारा 8/21/29, मुकदमा संख्या 167/2025 में धारा 8/21/29 और मुकदमा संख्या 113/2026 में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट शामिल है। वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज हो चुके हैं।

 

पुलिस अब बरामद स्मैक के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

 

कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, हेड कांस्टेबल त्रेपन सिंह, हेड कांस्टेबल डबल सिंह, कांस्टेबल बृजपाल, कांस्टेबल फरमान अली और महिला कांस्टेबल बीना तोमर शामिल रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!