देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में कार्यरत मोहम्मद शादाब खान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 17 जुलाई 2026 की शाम की है, जब सिंगल मंडी के पास रेलवे पुल निर्माण स्थल (जिसे स्थानीय लोग नहर नाम से जानते हैं) के पास शादाब खान की हत्या कर दी गई।

मोबाइल वीडियो और

फुटेज से खुलासे की उम्मीद:

वादी (मृतक के भाई) द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, घटना की सूचना उन्हें घटनास्थल पर मछली बेचने वाले सागर नामक व्यक्ति द्वारा फोन पर मिली। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद मृतक के पास से पांच हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा, शादाब खान के मोबाइल फोन में घटना से कुछ मिनट पहले के कुछ वीडियो मिले हैं, जिनमें ‘जीतन’ और ‘नीशू’ नामक दो व्यक्ति स्पष्ट रूप से उनके साथ मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

 

गहन जांच की मांग:

परिजनों ने आशंका जताई है कि इन्हीं दोनों व्यक्तियों द्वारा सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया है। वादी ने पुलिस से मांग की है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए, तथा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक से धन निकासी के रिकॉर्ड और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Spread the love
error: Content is protected !!