देहरादून-: रायपुर अंतर्गत एक व्यक्ति से 30 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप सकलानी से रायपुर पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसके द्वारा हेम भट्ट नाम के एक व्यक्ति का नाम उजागर किया गया है, जिसको रायपुर पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाना रायपुर बुलाया गया है व उससे पुलिस द्वारा प्रदीप सकलानी से लिंक का कारण जाना जा रहा है ।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचको को पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके द्वारा धोखाधड़ी में उसको सहयोग किया गया है। पुलिस से बचने के लिए व मामला रफा दफा करने के लिए वह सभी लगातार प्रदीप सकलानी के संपर्क में थे। पुलिस टीम द्वारा अब उन सभी सभी संदिग्ध व्यक्तियों को लगातार पूछताछ हेतु थाने बुलाया जा रहा, जिसमे हेम भट्ट शामिल है।
