देहरादून के सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव और पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुछ लोग श्रमिकों की आड़ में माहौल खराब करने, श्रमिकों को भड़काने और फैक्ट्री आने-जाने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट के लिए उकसा रहे थे।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई और कोतवाली सहसपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो दोबारा पत्थरबाजी और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

रिजवान पुत्र रफत अली निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

विकास पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

रोहित पुत्र विष्णुदत्त निवासी भेल सेक्टर-1, रानीपुर मोड़ हरिद्वार

कैफ पुत्र फुरकान निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

फरदीन पुत्र फहीम निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

समीर पुत्र सिराज निवासी पूरनपुर, पीलीभीत

अभिषेक गुप्ता पुत्र दीपु गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

मोहम्मद कैफ पुत्र अकील निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सेलाकुई

सुजान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सितारगंज, उधम सिंह नगर

हाशिम पुत्र यासीन निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है

Spread the love
error: Content is protected !!