दून मेडिकल कॉलेज की मेस में एमबीबीएस छात्रों को कीड़े वाली सब्जी परोसने का नया मामला सामने आया है। जब तक पता चलता कि सब्जी में कीड़े हैं करीब 20 छात्र खाना खा चुके थे। पता चलते ही छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में मेस संचालक ने दूसरी सब्जी बनवाई। इसके बाद छात्रों ने खाना खाया। जानकारी के मुताबिक मामला बुधवार रात का है। डिनर के लिए छात्र तय समय पर मेस में खाना खाने पहुंचे थे। मेस में सफेद मटर की सब्जी बनाई गई थी। मेस के कर्मचारियों ने छात्रों को खाना परोसना शुरू कर दिया।

करीब 20 छात्र खाना लेकर टेबल पर बैठे और खाने लगे। सब्जी में बड़ी संख्या में काले रंग के कीड़े थे। छात्रों को लगा कि जीरा है। सभी ने खाना खा लिया। इसके बाद अन्य छात्रों ने जब खाना लिया तो उन्होंने सब्जी में कीड़े होने का संदेह हुआ।उन्होंने ध्यान से देखा तो सब्जी में कीड़े ही कीड़े थे। इसकी सूचना उन्होंने अधिकारियों को भी दी। छात्रों ने मेस में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख मेस संचालक ने दोबारा खाना बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों को दोबारा खाना परोसा गया।

उत्तराखंड के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में लाखों के मेस फर्जीवाड़े को लेकर शुक्रवार को डॉक्टरों और मेस संचालक के बीच नोकझोंक हुई। मेस का संचालन बंद कर दिया गया है, हीट वेव का हवाला देकर दस दिन की छुट्टियां कर दी गईं है

छात्र-छात्राओं को शुक्रवार दोपहर और रात का खाना बाहर खाना पड़ा। अब ज्यादातर छात्रों ने शनिवार को घर लौटने की तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने एक कर्मचारी से खाने के 30 हजार रुपये लिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और संचालक से मैनेजर के जरिए छात्रों के रुपये वापस दिलाने की मांग की।

 

बिना भुगतान के मेस चलाना संभव नहीं

वहीं, मेस संचालक का तर्क था कि उसका छह महीने का भुगतान अटका हुआ है। संचालक ने कहा कि कॉलेज से अनुबंध के तहत उसे भुगतान होना चाहिए। मैनेजर के खिलाफ वह तहरीर दे चुका है, लेकिन बिना भुगतान के मेस चलाना संभव नहीं है। संचालक ने कोर्ट जाने की भी चेतावनी दी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।

टर्म एग्जाम भी रद्द

इस बीच, प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने हीट वेव (लू) का हवाला देते हुए 25 मई से तीन जून तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इस दौरान होने वाले टर्म एग्जाम भी रद्द कर दिए गए हैं। प्राचार्य डॉ जैन ने कमेटी को जांच रिपोर्ट जल्द देने, मेस के नए टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं

Spread the love
error: Content is protected !!