केदारनाथ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रावल ने भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने आगामी यात्रा सीजन को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Spread the love
error: Content is protected !!