हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुआ कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद अब कर्नाटक पहुंच गया है। बेंगलुरु के विधान सौध पुलिस थाने में शुक्रवार को जीरो FIR दर्ज की गई है। इसमें उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य लोगों के खिलाफ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह FIR आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा की 31 अगस्त को दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला आगे जांच के लिए संबंधित पुलिस थाने को भेजा जा सकता हैं।
1. हल्द्वानी में 8 अगस्त को खड़गे की सभा
तहरीर के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। शिकायत में कहा गया है कि इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को भाजपा के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने इसी स्थान पर कथित ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ किया।
2. खड़गे के आने से जगह ‘अशुद्ध’ होने का आरोप
शिकायतकर्ता टीआर रामप्पा ने तहरीर में आरोप लगाया कि शुद्धिकरण अनुष्ठान के जरिए यह जातिगत धारणा व्यक्त की गई कि खड़गे के कार्यक्रम में आने से रामलीला मैदान ‘अशुद्ध’ हो गया था। शिकायत में इसे दलितों के प्रति भेदभाव से जोड़ते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
3. राहुल गांधी ने भी उठाया था मामला
तहरीर में इस विवाद के राजनीतिक संदर्भ का भी जिक्र किया गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने BJP और RSS पर दलितों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस के अनुसार, कानूनी राय लेने के बाद 4 सितंबर को FIR दर्ज की गई। इसमें नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 की धारा 7(1)(c), 7(1)(d) और 7(1), SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(u) और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 196(1)(b) लगाई गई है।
पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को मिली लिखित शिकायत पर कानूनी राय लेने के बाद जीरो FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
