सिडकुल क्षेत्र में शिकायत मिलने पर पुलिस की कार्रवाई, पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर पर भी छापेमारी

 

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर कथित अशोभनीय गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाओं द्वारा आने-जाने वाले लोगों के प्रति अशोभनीय हरकतें किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में एक टीम गठित की गई।

 

महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कुछ महिलाएं आपत्तिजनक गतिविधियां करती हुई पाई गईं, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 228/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। हालांकि पुलिस ने छापेमारी के दौरान मिली अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया है।

 

सिडकुल पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक शालीनता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

– अजय शाह, थानाध्यक्ष सिडकुल

– प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

– महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी

– अन्य पुलिसकर्मी

Spread the love
error: Content is protected !!