उत्तराखंड पुलिस विभाग में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह अनुभाग-1 की ओर से प्रदेश पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर भेजा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। वहीं उत्तम सिंह नेगी को सतर्कता सेक्टर देहरादून, हर्षवर्धन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी मिली है। अनूपा बडोला को अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, जबकि अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी भेजा गया है।
इसके अलावा राजेश कुमार भट्ट को पुलिस मुख्यालय, मिथिलेश कुमार सिंह को एसपी सतर्कता उच्च न्यायालय नैनीताल, अभय सिंह को हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।
