जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस निर्गत करने को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही पुलिस, अग्निशमन और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि इस बार सार्वजनिक स्थानों और आंतरिक सड़क मार्गों पर पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह ने कहा कि प्रशासन की मंशा है कि दीपावली का पर्व सुरक्षित और शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस केवल निर्धारित मानकों और सुरक्षा नियमों के तहत ही निर्गत किए जाएं।

जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) – “प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केवल निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री होगी। सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Spread the love
error: Content is protected !!