टिहरी गढ़वाल। PM SHRI School, जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल, टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

 

कार्यक्रम के संयोजक श्री मोहसिन खान, PGT फिजिक्स रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर श्री लखविंदर, TGT पंजाबी तथा कक्षा VI-A के छात्र आरव पंवार द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व एवं भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए।

 

*स्पेस क्विज रहा मुख्य आकर्षण*

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्पेस क्विज रहा, जिसका संचालन कक्षा IX-B, उदयगिरि हाउस के छात्र मास्टर आदित्य ने किया। क्विज में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में नीलगिरि हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उदयगिरि हाउस एवं शिवालिक हाउस ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और अरावली हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम की एंकरिंग कक्षा XII-A की छात्रा अनन्या ने प्रभावशाली ढंग से की। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कक्षा XI के छात्रों सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम की फोटोग्राफी ATL Facilitator  अथर्व सिलमाना द्वारा की गई, जबकि क्विज की तैयारी में नीरज बघेल का विशेष सहयोग रहा।

 

इस अवसर पर जया सुंदरियाल PET, प्रिया रानी, वागेश्वर दत्त शर्मा लाइब्रेरियन तथा  प्रवेश भट्ट सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

इस सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य श्री मोहित कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से ही यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

Spread the love
error: Content is protected !!