देहरादून। ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा आज दून लाइब्रेरी, लैंसडाउन चौक, देहरादून में “विधि पाठशाला 3.0” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा जोशी  रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट आर.एस. राघव  ने की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रॉजेक्यूशन ऑफिसर एडवोकेट भानु प्रताप बिष्ट , साइबर कमांडो राजेश  तथा बार काउंसिल सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल एडवोकेट राकेश गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विषय “Digital Rights in the Constitution and Cyber Security” रहा, जिसमें वक्ताओं ने संविधान में प्रदत्त डिजिटल अधिकारों, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा युवाओं की डिजिटल जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के अंतर्गत ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा दो विशेष क्विज एवं इंटरेक्टिव सेशन्स का आयोजन किया गया। पहला क्विज उत्तराखंड आधारित सामान्य ज्ञान पर आयोजित किया गया, जिसमें उपू चौहान प्रथम स्थान, सोनिया रावत द्वितीय स्थान एवं सुमित नौटियाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

दूसरे सत्र में एक विशेष Jam Session आयोजित किया गया, जिसमें समाज की विभिन्न धारणाओं एवं परसेप्शन्स को इलस्ट्रेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर युवाओं के साथ संवाद एवं क्विज गतिविधि कराई गई। इस सत्र में लक्ष्मी रतौड़ी प्रथम स्थान, गौरी चौधरी द्वितीय स्थान तथा हिमानी डांगी तृतीय स्थान पर रहीं। इस Jam Session का मूल्यांकन एडवोकेट सुमन राघव जी एवं सब इंस्पेक्टर ललित कुमार जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 125 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन ऋतु गुजराल फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Spread the love
error: Content is protected !!