उत्तराखंड में एक बार फिर धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आखिरकार IAS और PCS अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस फेरबदल में देहरादून से लेकर अल्मोड़ा तक कई अफसरों के विभागों और पदस्थापनों में बड़ा बदलाव किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त खाद्य (Commissioner Food) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं HRDA की वाइस चेयरमैन अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है।
देहरादून के ADM जयभारत सिंह को अब मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आईएएस सोनीका को HRDA की नई वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इस बंपर ट्रांसफर लिस्ट के बाद शासन और प्रशासन दोनों ही हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार और भी फेरबदल कर सकती है।

Spread the love
error: Content is protected !!