देहरादून। सर्दियों के मौसम में मसूरी और देहरादून में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू करने का फैसला लिया है। यह प्लान 20 और 21 दिसंबर (वीकेंड) से प्रभावी रहेगा। इसके तहत मसूरी शहर के अंदर पर्यटक वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शटल सेवा शुरू की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विंटर लाइन कार्निवल, क्रिसमस और नए साल के आयोजनों के चलते मसूरी में भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए चार अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं।

बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए रूट प्लान

दिल्ली/रुड़की/सहारनपुर से मोहंड होकर मसूरी जाने वाले वाहन:
दिल्ली/रुड़की/सहारनपुर – मोहंड – आशारोड़ी – आईएसबीटी – शिमला बाईपास – सेंट ज्यूड चौक – बल्लूपुर चौक – गढ़ी कैंट तिराहा – अनारवाला तिराहा – जोहड़ी गांव – मसूरी रोड – कुठाल गेट – मसूरी।

दिल्ली से हरिद्वार/ऋषिकेश होते हुए मसूरी जाने वाले वाहन:
हरिद्वार/ऋषिकेश – हर्रावाला – मोहकमपुर फ्लाईओवर – जोगीवाला – कैलाश अस्पताल यू-टर्न – पुलिया नंबर 06 – रिंग रोड – लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग – आईटी पार्क – किर्शाली चौक – साईं मंदिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठाल गेट – मसूरी।

वापसी के लिए निर्धारित रूट

मसूरी से दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर जाने वाले वाहन इस रूट का उपयोग करेंगे:
मसूरी – कुठाल गेट – ओल्ड राजपुर रोड – राजपुर – साईं मंदिर – किर्शाली चौक – आईटी पार्क – तपोवन बाईपास रोड – नालापानी चौक – तपोवन गेट – लाडपुर तिराहा – पुलिया नंबर 06 – जोगीवाला, जहां से वाहन ऋषिकेश, हरिद्वार या आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।

मसूरी शहर के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था

टिहरी बस अड्डे से देहरादून जाने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल की ओर भेजा जाएगा।

लंढौर में रात्रि प्रवास करने वाले वाहनों को एमडीडीए पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।

देहरादून जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस की ओर जाने वाले वाहन अंबेडकर चौक (घोड़ा स्टैंड) से कैमल बैक रोड, ग्रीन चौक और कुलड़ी बाजार होते हुए भेजे जाएंगे।

मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग ग्रेग से जेपी बैंड होते हुए बार्लोगंज और झड़ीपानी मार्ग से भेजा जाएगा।

लाइब्रेरी चौक पर दबाव बढ़ने की स्थिति में देहरादून से कैंपटी की ओर जाने वाले वाहनों को स्प्रिंग रोड और जीरो प्वाइंट होते हुए कैंपटी फॉल्स की ओर भेजा जाएगा।

भारी वाहनों का दिन के समय मसूरी में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

ग्रीन चौक से झूलाघर होते हुए माल रोड लाइब्रेरी चौक की ओर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।

अंबेडकर चौक से गढ़वाल टेरेस और झूलाघर माल रोड की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

कुलड़ी बाजार में दबाव बढ़ने पर वाहनों को ब्रैट वुड होटल से क्लार्क होटल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि यह ट्रैफिक प्लान 20 और 21 दिसंबर से लागू किया जाएगा।

Spread the love
error: Content is protected !!