राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया घटना देहरादून के आशारोडी चेक पोस्ट पर हुई जहां तेज रफ्तार बंद कन्टेनर का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है और सड़क पर काम कर रहे मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया… घटना इतनी दर्दनाक थी कि युवक का सिर मौके पर ही धड से अलग हो गया जिसके बाद चीख पुकार मच गई वही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को क्लियर करवाया।
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाल आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने सड़क किनारे काम कर रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है..
वही हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गवाने वाला 19 वर्षीय मृतक महेश पुत्र रामदीन है जोकि उत्तरप्रदेश के जिला बांदा के कामासीन इलाके का रहने वाला था यहाँ मजदूरी का काम करता था
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की भयावहता को देखते हुए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई…वही राजधानी में बढ़ते जानलेवा सड़क हादसों की वजह से राहगीर भी दहसत में है दरसल बीते दो दिन पहले भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई थी।शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ती गाड़िया मानो चलती फिरती मौत बनकर न जाने कहा से आजाए।इसको लेकर भी देहरादून वासी दहसत में है हालांकि हर बार हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग हादसों में कमी लाने के दावे जरूर करता नजर आता है लेकिन दुर्घटनाओं में कमी की बजाए बढ़ोतरी ही हो रही है जोकि अधिकारियों के दावों को हवाई साबित कर रहा है
