देहरादून। राजधानी में ब्रिटिश कालीन नामों को बदलकर भारतीय संस्कृति और सैन्य परंपरा से जुड़े नाम रखने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। गढ़ी कैंट बोर्ड की बैठक में अंग्रेजी शासन की याद दिलाने वाले कई प्रमुख मार्गों और इलाकों के नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव को जल्द मध्य कमान भेजा जाएगा। रक्षा मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के बाद नाम आधिकारिक रूप से बदल दिए जाएंगे।

प्रमुख सड़कों के प्रस्तावित नए नाम

मालरोड – द्रोणाचार्य मार्ग

यंग रोड – मेजर सोमनाथ मार्ग

बीचर रोड – मेजर धन सिंह थापा मार्ग

शेक्सपीयर रोड – एन.के. भवानी मार्ग

मैकफेरसन रोड – मेजर धन सिंह थापा मार्ग

मेसिनटायर रोड – मेजर सोमनाथ मार्ग

न्यू कैंट रोड – नाम यथावत रहेगा

विंगों और क्षेत्रों के प्रस्तावित नाम

विंग नंबर 1 – लाजपतनगर

विंग नंबर 2 – तिलकनगर

विंग नंबर 3 – भगतनगर

विंग नंबर 4 – अंबेडकरनगर

विंग नंबर 5 – अटल नगर

विंग नंबर 6 – पटेलनगर

विंग नंबर 7 – सरोजनीनगर

स्पेशल विंग – विवेकानंद नगर

जनरल विंग – सोमनाथनगर

स्मिथनगर – जसवंत नगर

नामित सदस्य विनोद पंवार ने बताया कि बोर्ड से पारित प्रस्ताव मध्य कमान को भेजा जाएगा। रक्षा मंत्रालय की मुहर के बाद नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी होगी।

क्लेमेंटाउन का नाम होगा ‘शौर्य नगर

क्लेमेंटाउन कैंट बोर्ड की बैठक में क्षेत्र का नाम बदलकर शौर्य नगर करने पर सहमति बनी है। बैठक में शिवालिक नगर, दून वैली और शौर्य नगर समेत तीन नामों का सुझाव आया था। नामित सदस्य भूपेंद्र कंडारी ने बताया कि प्रस्ताव मध्य कमान को भेजा गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नया नाम आधिकारिक हो जाएगा।

गौरतलब है कि क्लेमेंटाउन का नाम फादर आर.सी. क्लेमेंट के नाम पर पड़ा था, जो 1934 में यहां बसे थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह क्षेत्र इतालवी युद्ध बंदियों के शिविर के रूप में भी उपयोग में आया था। वर्ष 1941 में इसे छावनी बोर्ड के अंतर्गत लाया गया ।

Spread the love
error: Content is protected !!