देहरादून : यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी हटाए गये। साथ ही
उत्तराखण्ड शासन द्वारा यूपीसीएल एवं यूजेवीएनएल के प्रमुख पदों के संबंध में अन्य आदेश जारी किए गए।


आज दिनांक 17मार्च 2026 को देहरादून में 80 हजार की घूस लेते बिजली विभाग के जेई अतुल कुमार के पकड़ में आने के बाद ,सरकार द्वारा अचानक यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव व यूजेवीएनएल से एमडी संदीप सिंघल की भी छुट्टी कर दी गयी।
प्रमुख सचिव पी मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन दोनों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।
गुप्त सूत्रों के अनुसार यूपीसीएल बेहद घाटे में चल रही है।
वर्तमान में उपभोेक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिलों के बावजूद परिसंपत्तियों के बराबर ही देनदारी हो चुकी है।
यूजेवीएन के एमडी संदीप सिंघल व यूपीएससी के एमडी अनिल यादव भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर कई बार विवादों में रहे।
कुछ समय पहले पिटकुल के एमडी पी सी ध्यानी को भी हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हटा दिया था जिनको हटायें जाने का कारण उनका इंजीनियर कैडर से न होना बताया गया था । परंतु सूचना अनुसार ध्यानी के पद पर रहते हुए पिटकुल को 150 करोड़ का फायदा दिया ।
उत्तराखंड पॉवर कॉरपेशन के निदेशक( परियोजना) के पद से अजय कुमार अग्रवाल ,महाप्रबंधक यमुना वैली प्रथम(डाकपत्थर) उत्तराखंड जल विधुत निगम लिमिटेड ,को भी हटाया गया ।
अजय कुमार सिंह महाप्रबंधक (भागरथी वैली) उत्तराखंड जल विधुत निगम को फिलहाल प्रबंधक निदेशक उत्तराखंड जल विधुत निगम लिमिटेड का कार्यभार भी दिया गया है 



