उत्तरकाशी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर की एक महिला दयारा बुग्याल ट्रैक मार्ग पर लापता हो गई है। महिला के लापता होने की सूचना मिलते ही वन विभाग, प्रशासन और बचाव दलों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू कर दिया है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब इससे एक दिन पहले ही नोएडा का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से लौटते समय लापता हो गया था। अधिकारियों के अनुसार, महिला की तलाश के लिए गढ़वाल, दयारा बुग्याल ट्रेक रूट और आसपास के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है

लगातार युवती की तलाश में जुटी टीम

एसडीआरएफ के जिला प्रभारी जेपी बिजल्वाण ने बताया कि उन्हें कल ट्रैकिंग पर आई युवती के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद भटवाड़ी क्षेत्र में तैनात एसडीआरएफ टीम को संयुक्त सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मिलकर युवती की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस को सूचना देरी से मिली

वहीं, इस घटना ने ट्रैकिंग और साहसिक पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को काफी देर से दी गई, जिससे तलाशी अभियान शुरू होने में भी देरी हुई

घटना के बाद सवालों के घेरे में ट्रेकिंग क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी:

फिलहाल, इस घटना के बाद ट्रेकिंग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन का कहना है कि युवती की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है. फिलहाल, पूरे क्षेत्र में खोज अभियान जारी है और सभी की निगाहें बबिता पांडे के सुरक्षित मिलने पर टिकी हुई हैं.

Spread the love
error: Content is protected !!