उत्तराखंड। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन के समय नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति, श्रेणी/उपश्रेणी के अनुसार आरक्षण प्रमाण-पत्र तथा जिन पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, उनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र भी देना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 17 अप्रैल 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 07 मई 2026

आवेदन पत्र में संशोधन : 11 मई से 13 मई 2026

लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 21 जून 2026

ऐसे मिलेगी सहायता

आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग के टोल-फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।

पदों का विभागवार विवरण

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विभागों में रिक्तियां इस प्रकार हैं—

राज्य कर विभाग – 16 पद

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा – 9 पद

समाज कल्याण विभाग – 9 पद

ग्राम्य विकास विभाग – 7 पद

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय – 6 पद

जिलाधिकारी कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल – 6 पद

एनसीसी निदेशालय – 5 पद

निदेशालय विभागीय लेखा – 3 पद

जिलाधिकारी कार्यालय, चमोली – 3 पद

जिलाधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा – 2 पद

चंपावत व पिथौरागढ़ – 1-1 पद

डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी – 1 पद

परिवहन विभाग – 2 पद

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न की जाएगी।

Spread the love
error: Content is protected !!