देहरादून: देहरादून पुलिस महकमे में एक बार फिर सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। नए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 30 अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं। देर रात जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून जैसे संवेदनशील जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा को और मजबूत करने की दिशा में इस कदम को अहम माना जा रहा है।

प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर निर्णय

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर कार्यशैली में नई ऊर्जा लाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

इसके साथ ही विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और विशेष प्रकोष्ठों जैसे शिकायत प्रकोष्ठ, मानवाधिकार प्रकोष्ठ तथा एसओजी को सशक्त बनाना भी प्राथमिकता में शामिल है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।

Spread the love
error: Content is protected !!