पौड़ी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल पौड़ी में शनिवार को होने वाले कृषि एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे वे पौड़ी सर्किट हाउस पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग और रीप परियोजना द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद राज्यपाल विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी लेंगे।
राज्यपाल का यह दौरा विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
