उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच गंगोत्री धाम में एक नया नियम लागू करने की तैयारी की गई है। गंगोत्री मंदिर समिति ने प्रवेश व्यवस्था को लेकर नया फार्मूला तैयार किया है, जिसके तहत अब श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले पंचगव्य ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

मंदिर समिति के अनुसार, पंचगव्य में दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर शामिल होते हैं, जिसे धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है। समिति का मानना है कि इस प्रक्रिया से मंदिर की पवित्रता और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इससे पहले गंगोत्री मंदिर समिति गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय ले चुकी है। अब इस नए नियम के जरिए मंदिर में प्रवेश को लेकर और अधिक स्पष्ट व्यवस्था बनाई जा रही है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही पंचगव्य ग्रहण की व्यवस्था की जाएगी, जिसके बाद ही श्रद्धालु दर्शन के लिए आगे बढ़ सकेंगे।

समिति के सचिव ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के नियमों को व्यवस्थित करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन भी किया जा रहा है। यह कमेटी दर्शन व्यवस्था, अनुशासन और धार्मिक मर्यादाओं से जुड़े सभी पहलुओं पर अंतिम निर्णय लेगी।

इधर, यमुनात्री मंदिर मंदिर समिति भी इसी तरह के मुद्दों पर विचार कर रही है। आगामी 24 मार्च को यमुना जयंती के अवसर पर आयोजित बैठक में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

 

Spread the love
error: Content is protected !!