हरिद्वार: बहादराबाद स्थित सर्वेश्वर घाट पर छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नहाते समय 16 वर्षीय आयुष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को डूबता देख उसके पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान दोनों पानी में डूबने लगे, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया।

इसी बीच मौके पर तैनात पीएसी की आपदा राहत टीम को घटना की जानकारी मिली। टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और जवानों ने पानी में उतरकर पिता और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते दोनों को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय आयुष छठ पूजा के लिए अपने परिवार के साथ सर्वेश्वर घाट पहुंचा था। पूजा के दौरान हुए इस हादसे से परिवार दहशत में आ गया। पीएसी की आपदा राहत टीम की तत्परता से पिता और बेटे की जान बच गई।

Spread the love
error: Content is protected !!