सेलाकुई, देहरादून। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में सेलाकुई पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार शाम थाना सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसे गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को किशोरी की मां ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर बताया था कि सुमित निवासी पौढ़ी, रुद्रप्रयाग उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 118/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

 

किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने 25 अगस्त को किशोरी को रुद्रप्रयाग से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण और किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

 

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त की शाम आरोपी सुमित पुत्र इन्द्रलाल, निवासी ग्राम पौढ़ी, रुद्रप्रयाग, उम्र 22 वर्ष को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

म0उ0नि0 शशि राणा एवं हे0कानि0 धनवीर सिंह।

Spread the love
error: Content is protected !!