देहरादून। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा के लिए 31 पुलिस कर्मियों को अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पदोन्नत अधिकारियों को अलंकरण के साथ सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह पदोन्नति उन कर्मियों की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के लिए सम्मान स्वरूप है। उन्होंने सभी को कर्मठता और ईमानदारी के साथ सेवा जारी रखने की प्रेरणा दी।

पदोन्नत पुलिस कर्मियों में मु0आ0ना0पु0/म0मु0आ0ना0पु0 की निम्नलिखित 31 नाम शामिल हैं:
01. बलवीर सिंह | 02. अरविन्द प्रसाद | 03. रणजीत सिंह | 04. राकेश चन्द्र | 05. गोपाल राम | 06. कविन्द्र सिंह नेगी | 07. विक्रम सिंह रावत | 08. सोनू सिंह | 09. अंशुल सिंह बर्त्वाल | 10. सतीश कुमार | 11. राजेन्द्र सिंह | 12. दर्शन कुमार | 13. महेन्द्र पाल सिंह | 14. शान्ति स्वरूप घुनियाल | 15. लक्ष्मी प्रसाद | 16. अर्जुन सिंह बिष्ट | 17. संजय कुमार | 18. मयंक ममगाई | 19. पवन कुमार | 20. हेमन्त कुमार | 21. जीवन सिंह | 22. सुनील सिंह | 23. गोपाल सिंह चौहान | 24. मनवीर शाह | 25. शेखर प्रसाद | 26. धीरज कुमार | 27. सौराज लाल | 28. त्रिभुवन सिंह | 29. मनोहर सिंह | 30. कमलेश लता | 31. नीलम बमराडा
