हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है. यहां रसियाबड़ गांव के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें आगे की तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. दो यात्री बस में ही फंस गए.

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर हादसा: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे हुए लोगों को लोहा काटकर बाहर निकाला. घायलों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी घायल लोग बाराती हैं. बारात की बस देहरादून से नागल सोती, बिजनौर लौट रही थी. रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई.

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बजे डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रसियाबड़ के पास हाईवे पर दो बसों की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई है. हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और कई फंसे हुए भी हैं. सूचना मिलते ही श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे. तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. बारात लेकर वापस लौट रही प्राइवेट बस में सवार करीब 10 से 15 यात्री घायल हो गए. देर न करते हुए एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया. कई यात्रियों को मौके पर फर्स्ट एड दिया गया.

घायलों की सूची

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने घायलों की पहचान इस प्रकार बताई है:

अनीश (60), पुत्र मकबूल, निवासी- नागलसोती, नजीबाबाद, बिजनौर।

मुराद अली, पुत्र वहीद, निवासी- नागलसोती, नजीबाबाद, बिजनौर।

सुहैल, पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी- नागलसोती, नजीबाबाद, बिजनौर।

नईम, पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी- नागलसोती, नजीबाबाद, बिजनौर।

नाजिर शाह (55 ), पुत्र हामिद शाह, निवासी- शहजादपुर।

प्राइवेट बस और बिजनौर रोडवेज की बस के बीच आमने सामने की टक्कर हुई है. प्राइवेट बस में बाराती सवार थे. नागल सोती, नजीबाबाद, बिजनौर से बारातियों की बस देहरादून गई थी. निकाह के बाद बारात वापस लौट रही थी कि रसियाबड़ के पास हाईवे पर दर्घुटनाग्रस्त हो गई. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लंबा जाम लग गया.

पुलिस में अनुसार बारात की बस में सवार 10 से 15 लोग घायल हो गये थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. बारातियों की प्राइवेट बस के तो आगे से परखच्चे ही उड़ गए. बस में 02 लोग फंसे भी गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को लोहा काटकर बस से बाहर निकालकर तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया. साथ ही अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर उनके गंतव्य के लिये रवाना किया गया. राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

Spread the love
error: Content is protected !!