देहरादून : विगत तीन दिनों से लगातार UKSSSC भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाने वाले युवा परेडग्राउंड देहरादून में धरने पर बैठे है ।
उनका कहना है कि मामले की सीबीआई जांच की जाये या किसी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में में एसआईटी गठन हो व जांच की जाये ।
देहरादून के साथ साथ ही आज उत्तराखंड के अन्य जगह पर भी छात्रों द्वारा जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया ।
भारी विरोध के आगे उत्तराखंड सरकार की दलीलें काम नहीं आयी तो कल 20/9/2025 मामले में जांच हेतु विशेष अन्वेषण दल(एस०आई०टी०) गठित किए जाने की राज्यपाल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
हॉलाकि मीडिया में रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाये जाने की बात तैर रही थी परंतु कमेटी में सिर्फ पुलिस विभाग के जूनियर अधिकारी शामिल है ।
जिसपर प्रदेश भर के छात्र छात्राओं व अभिभावकों ने विरोध जताया है !!
