देहरादून | जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद देहरादून में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने जैसी गतिविधियों में संलिप्त बच्चों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति निरोधक टीम ने कोलागढ़ चौक एवं पंडितवारी, चकराता रोड क्षेत्र से दो नाबालिग बालकों का रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के उपरांत दोनों बच्चों की नियमानुसार जनरल डायरी (GD) दर्ज की गई तथा उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ‘समर्पण’ बाल संरक्षण गृह में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है, जहां उनके संरक्षण, शिक्षा एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास और उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आमजन से अपील की है कि भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित न करें तथा यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सके।

Spread the love
error: Content is protected !!