हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के आधे से अधिक थानों और कोतवालियों के प्रभार में परिवर्तन कर दिया। जारी तबादला आदेशों के तहत 11 इंस्पेक्टर और 4 सब इंस्पेक्टरों सहित कुल 15 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

इस ट्रांसफर लिस्ट के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।
ये रहे प्रमुख तबादले
इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
लक्सर से इंस्पेक्टर राजीव रौथान को पुनः भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है।
इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गंगनहर से मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रानीपुर कोतवाली से इंस्पेक्टर शांति कुमार को हटाकर हाल ही में जिले में आए इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लंबे समय से एसएसपी कार्यालय में वाचन का दायित्व निभा रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को कनखल कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
एएनटीएफ सेल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
बहादराबाद से सब इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा को एसएसआई भगवानपुर नियुक्त किया गया है।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठी को खानपुर थाने से हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है।
वहीं एसएसपी के पीआरओ दिगपाल कोहली को थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक मजबूती पर जोर
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से थानों की कार्यक्षमता में सुधार आएगा और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी।
