चम्पावत/लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां पूर्णागिरि मेला का शुभारंभ करने पहुंच चुके हैं। उन्होंने ठुलीगाड़ में विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री लोहाघाट के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मेला उद्घाटन के उपरांत वह कार से लोहाघाट स्थित छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे।

अपराह्न में मुख्यमंत्री निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्टेडियम का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की जानकारी भी लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वे शाम को छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड से ऊधम सिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love
error: Content is protected !!