देहरादून: आगामी होली पर्व को देखते हुए दून अस्पताल की इमरजेंसी को तीन दिन के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती

दून अस्पताल के एमएस डॉ. आर.एस. बिष्ट ने इमरजेंसी विभाग में सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, नेत्र, त्वचा और मेडिसिन विभागों के डॉक्टरों की अतिरिक्त तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को कहा।

इमरजेंसी प्रभारी को भी दवाइयों, स्टाफ और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस अलर्ट मोड से अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य यह है कि त्योहार के दौरान आपातकालीन सेवाएं बाधित न हों और मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

Spread the love
error: Content is protected !!