देहरादून। राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही कार सवार और ट्रक चालक सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

दमकल ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया।

ट्रक की कमानी टूटने से हुआ हादसा

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रक की कमानी टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा रहा है।

Spread the love
error: Content is protected !!