16सितंबर 2025 जनपद देहरादून : बीते दिन से लगातार भारी वर्षा से जनपद देहरादून का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया ।

– रात्रि देहरादून के सहस्त्रधारा (कारलीगाढ़)
क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान की सूचना आयी है ।जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू एवं रिलीफ ऑपरेशन जारी । आसपास के लोगों को रात्रि में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।सहस्त्रधारा

-देहरादून और टिहरी के कुमाल्ड को जोड़ने वाला पुल बहा ,कई गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से टूटा ।

Oplus_16908288

-मालदेवता में नदी के उफान ने रोड को खत्म कर कर दिया, देहरादून मालदेवता रोड बन्द ।

Oplus_16908288

-प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी भी विकराल रूप में दिख रही है । टपकेश्वर मंदिर परिसर में पानी भरने से यहाँ स्थित मंदिर, गुफा जलमग्न हो गयी । सुबह का समय होने से लोंगो के वहां फंसे होने की सूचना मिली है ।

– भारी वर्षा ,बिजली गिरने की संभावना, जलभराव की स्थिति को देखते हुए देहरादून में आज स्कूल बंद, सुबह सुबह डीएम ने जारी किया आदेश ।

– जनपद टिहरी से लगे ढालवाला ( ऋषिकेश )में चंद्रभागा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर ।
चंद्रभागा नदी किनारे स्थित आवासीय मकानों में घुसा पानी ।

चंद्रभागा नदी क्षेत्र
Oplus_16908288

Oplus_16908288

-चंद्रभागा नदी का पानी हाईवे तक पहुँचा,जिसमे तीन लोग फंस गये थे ,जिनको एस डी आर एफ टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया , नदी क्षेत्र में कई वाहन फंसे हैं ।

Spread the love
error: Content is protected !!