देहरादून। देहरादून के चंद्रमणि श्मशान घाट के पास स्थित गंदे नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Spread the love
error: Content is protected !!