देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने संगठन में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नौ प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की।
जारी सूची के अनुसार, देहरादून महानगर से विधायक खजानदास और विनोद चमोली, साथ ही कुंवर जपेंद्र, हनी पाठक और कमलेश रमन को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं देहरादून ग्रामीण क्षेत्र से नवीन ठाकुर को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, पिथौरागढ़ जिले से मथुरादत्त जोशी, काशीपुर से गुरविंदर सिंह चंडोक और नैनीताल जिले से विकास भगत को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नए प्रवक्ता संगठन की नीतियों, योजनाओं और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के समक्ष रखने का कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

