नाबालिग को बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने व साजिश रचने के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना चम्पावत क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वादी श्री राम सिंह रावत की तहरीर के आधार पर कमल सिंह रावत, अर्जिता राय एवं आनन्द सिंह मेहरा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट की भी वृद्धि की गई है।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों कमल सिंह रावत एवं अर्जिता राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- कमल सिंह रावत पुत्र बच्ची सिंह रावत, निवासी ग्राम सल्ली, पो0ऑ0 धौन, थाना/जिला चम्पावत

2- अर्जिता राय पुत्री ललित मोहन राय, निवासी कनलगाँव, थाना/जिला चम्पावत।

*आपराधिक इतिहास-अभियुक्त कमल सिंह रावत*

1- FIR NO- 15/2026 धारा-61(2), 127(2) 217(2), 331(4), 351(2) बीएनएस व 16/17/22/23 पोक्सो अधिनियम

2-FIR NO-57/17 धारा 323/504/506/427 भादवि0

3- FIR NO -58/17 धारा 323/504/506/427 भादवि०

4- FIR NO- 76/2023 धारा 354/363/376/506 भादवि0

5- FIR NO -37/2024 धारा 66 (C) आईटी एक्ट

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि कानून का दुरुपयोग करने और समाज में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Spread the love
error: Content is protected !!