देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की नेपाल में तलाश के लिए शुरू की गई ब्लू कॉर्नर नोटिस प्रक्रिया में नया मोड़ आ गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)) ने इस मामले में तीन आपत्तियां दर्ज करते हुए पुलिस से विस्तृत जानकारी मांगी है, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया फिलहाल धीमी पड़ गई है।
CBI ने मांगा विस्तृत विवरण
सीबीआई ने भारत पोल पोर्टल के माध्यम से पुलिस से आरोपी की व्यक्तिगत आपराधिक भूमिका का करीब 1600 शब्दों में विस्तृत ब्यौरा मांगा है। इसके साथ ही घटना के समय, प्राथमिकी पंजीकरण और आरोपी की मंशा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी तलब की गई हैं।
क्या है पूरा मामला
घटना 9 दिसंबर 2025 की है, जब Selaqui क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा पर छह लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एंजेल को गंभीर चोटें आईं, खासकर गर्दन के पास गहरी चोट लगने की पुष्टि हुई। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुख्य आरोपी नेपाल फरार
मामले में पुलिस ने शुरुआत में हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसे बाद में हत्या में परिवर्तित कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। हालांकि, मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी वारदात के बाद पुलिस को चकमा देकर नेपाल फरार हो गया।
तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं
हत्याकांड के करीब तीन महीने बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है। ब्लू कॉर्नर नोटिस के जरिए आरोपी का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सीबीआई की आपत्तियों के चलते इसमें देरी हो रही है।
इंटरपोल प्रक्रिया में लग सकता है समय
पुलिस अब सीबीआई द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब तैयार कर रही है। साथ ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कागजी प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि मामले को इंटरपोल के माध्यम से नेपाल सरकार तक भेजा जा सके।
सीओ प्रेमनगर विवेक कुटियाल के अनुसार, जल्द ही सभी जरूरी जानकारी भारत पोल पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तेज की
