देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बुधवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को पदोन्नत कर शिक्षा निदेशक बनाया गया है।
इसके साथ ही संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार को अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
