श्रीनगर। श्रीनगर में मंगलवार तड़के एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि हादसा सुबह-सुबह हुआ, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
