दुःखद खबर :
ये बुरी खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से है , उधम सिंह नगर में स्थित पंतनगर यूनिवर्सिटी में काव्य महोत्सव के दौरान मंच में कविता सुनाते-सुनाते एक कवि सुभाष चतुर्वेदी की मौत हो गई। घटना रविवार की बताई जा रही है।
पन्तनगर में स्वंय सुरक्षा अभियान के तत्वाधान में राष्ट्र एंव भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान पर आयोजित काव्य महोत्सव एंव सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जहाँ मंच पर सुभाष चतुर्वेदी की उम्र 75 वर्ष जी की भी प्रस्तुति थी। वह अपने यहां स्थानीय कवि के नाम से मशहूर थे। कार्यक्रम के आयोजक रजनीश पांडे ने बताया कि सुभाष चतुर्वेदी पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका है, इस बार भी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि इस पर उन्होंने काफी शोक व्यक्त किया।

Spread the love
error: Content is protected !!